हिमाचल दस्तक। रामपुर बुशहर
रामपुर थाना के अंतर्गत रचोली में एक 17 वर्षीय लड़की के लापता हो गई है। इस संबंध में परिजनों ने पुलिस में मामला दर्ज करवा दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रचोली निवासी लड़की की माता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि 16 जून को उसकी 17 वर्षीय बेटी सुबह लगभग 10 बजे रामपुर बाजार से बिना सूचना दिए कहीं चली गई है, जो अभी तक घर वापस नहीं लौटी है।
उसने उसे हर संभव स्थान पर खोजा पर उसका अभी तक कोई पता नहीं चला है। पुलिस थाना रामपुर ने इस संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन आरंभ कर दी है।