रतिक्ष कुमार। जवाली
सिविल अस्पताल जवाली में बुधवार को विधायक अर्जुन ठाकुर स्वास्थ्य कर्मचारियों से मिलने पहुंचे। विधायक अर्जुन ठाकुर ने पूरे अस्पताल का जायजा लिया। उन्होंने अस्पताल में मौजूद सभी सुविधाएं जांची।
अस्पताल में उपलब्ध ऑक्सीजन गैस सिलेंडर, पीपी किट्स और जो भी वर्तमान समय में इस महामारी में उपयोगी साधन हैं, उनका लिया जायजा।
उन्होंने कोरोना से ग्रसित मरीजों से भी की मुलाकात की और उनकी हिम्मत को बढ़ाया। साथ ही वैक्सीन लगवा रहे लोगों से मुलाकात करके उनको बधाई दी। इस मौके पर विधायक अर्जुन ठाकुर ने लोगों से अपील की कि प्रशासन का साथ दें।