अमित सूद। जोगिंद्रनगर
कोविड-19 के चलते देश व प्रदेश में लाखों-करोड़ रोजगार छिन जाने के कारण आम जनता की आर्थिकी पर गहरा प्रभाव पड़ रहा है। ऐसे में मनरेगा (MNREGA) गांव-गांव में लोगों को रोजगार का सहारा बन रही है।
विकास खंड चौंतड़ा की ग्राम पंचायत मैन भरोला में इस संकट के समय में मनरेगा के तहत सभी जॉबकार्ड धारकों को रोजगार दिया जा रहा है।
ग्राम पंचायत में इन दिनों सभी वार्डों में मनरेगा कार्य चल रहे हैं। पंचायत उप-प्रधान संजय जम्वाल ने बताया कि पंचायत में कुल वार्डों की संख्या पांच है। इन पांचों वार्डों में मनरेगा के 7 कार्य सुचारू रूप से चलाए जा रहे हैं जिसमें लगभग 100 लोगों को वर्तमान समय में रोजगार दिया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि हर महीने रोजगार दिवस पंचायत में मनाया जाता है व सभी को रोजगार भी सुनिश्चित किया जा रहा है। पूर्ण उम्मीद है कि इस वर्ष के अंत तक मनरेगा मज़दूरों को निर्धारित दिनों का रोजगार मुहैया करवा पाएंगे।
उन्होंने इन सभी कार्यों को सुचारू रूप से चलाने लिए पंचायत कार्यकारिणी की तरफ से सभी कर्मचारियों तथा विकास खंड अधिकारी विवेक चौहान का आभार व्यक्त किया।