हिमाचल दस्तक। नगरोटा बगवां
नगरोटा बगवां के विधायक अरुण कुमार कूका की माता विमला देवी का शनिवार को देहांत हो गया।
विधायक की माता विमला देवी ने शनिवार दोपहर करीब 12 बजकर 35 मिनट पर अपने आवास पर अंतिम सांस ली।
उनका अंतिम संस्कार रविवार सुबह 10 बजे नगरोटा बगवां की मटियारी पंचायत स्थित बालू नौण शमशानघाट में किया जाएगा। विधायक की माता के निधन पर नगरोटा वासियों ने गहरा शोक व्यक्त किया है।