शैलेश सैनी: नहान :
जिला सिरमौर इनरव्हील क्लब के द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर जहां क्लब की सभी पदाधिकारियों ने समाज में नारी उत्थान के लिए नया जमाना नई सोच थीम पर आधारित चर्चा में भाग लिया तो वहीं जरूरतमंदों की और कैसे सहायता की जा सके इस पर भी मंथन हुआ।
इनरव्हील क्लब की प्रधान अनुपमा गुप्ता ने प्रदेश की सभी महिलाओं को महिला दिवस की बधाई देते हुए सरकार का आभार भी जताया। इस मौके पर इनरव्हील की सभी सदस्यों के द्वारा सामूहिक रूप से निर्धन लड़की के लिए शादी का सामान जुटाया गया। यही नहीं लड़की को लाडो की तरह लाड देते हुए उसके लिए सुहाग गीत भी गाए गए।
गौरतलब हो कि इनरव्हील क्लब नहान सामाजिक सरकारों में बढ़-चढ़कर अपनी भूमिका अदा करता है। क्लब अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए ना केवल जरूरतमंदों की सहायता करता है बल्कि बेहतर कार्य करने वालों को सम्मानित भी करता है। इस मौके पर इनरव्हील क्लब की सभी कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।