हिमाचल दस्तक। पधर
मंडी संसदीय क्षेत्र के उप चुनावों में कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह की जीत पर द्रंग कांग्रेस ने ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष वामन देव ठाकुर की अगुवाई में उपमंडल मुख्यालय पधर में जीत का जश्न मनाया।
कार्यकर्ताओं ने पधर बाजार के मुख्य चौक पर पटाखे फोड़े और बाजार में मिठाइयां बांटी। द्रंग के तोरण द्वार घटासणी से लेकर उरला, कोटरोपि, गवाली, कोठी, नारला, डिग्री कालेज जुंढर, कुन्नू, साहल, माणा, पाली, द्रंग तक वाहनों में विजयी रैली निकालकर जीत का जश्न मनाया।