Monday, June 15, 2026
  • About
  • advertise with us
  • Careers
  • Contact
Latest News Himachal Dastak
    • About us
    • advertise with us
  • हिमाचल
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पीति
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • भारत
    • पंजाब
    • हरयाणा
  • टेक्नोलॉजी
    • ऑटो
    • टेक ज्ञान
  • एजुकेशन
    • Career
    • Exams
    • Jobs
  • धर्म और ज्ञान
  • खेतीबाड़ी
  • खेल
    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • टेनिस
  • Epaper
  • About us
    • advertise with us
  • Login
No Result
View All Result
Latest News Himachal Dastak
Home Featured

दंगाग्रस्त उत्तर-पूर्वी दिल्ली में स्थिति शांतिपूर्ण, जनजीवन धीरे-धीरे हो रहा सामान्य

surinder thakur by surinder thakur
February 29, 2020
in Featured, इंडिया
0
Peaceful, life is slowly becoming normal in riot-stricken north-east Delhi

दंगाग्रस्त उत्तर-पूर्वी दिल्ली में स्थिति शांतिपूर्ण, जनजीवन धीरे-धीरे हो रहा सामान्य

0
SHARES
0
VIEWS
Share on WhatsappShare on FacebookShare on TwitterShare Via Email

नई दिल्ली:  उत्तर-पूर्वी दिल्ली के दंगाग्रस्त इलाकों में शनिवार को स्थिति शांतिपूर्ण रही। इन क्षेत्रों में अब जनजीवन धीरे-धीरे पटरी पर लौटने लगा है। सुरक्षाकर्मियों की व्यापक गश्त के बीच खुलीं कुछ दुकानों से किराने का सामान और दवाइयां खरीदने के लिए लोग अपने घरों से बाहर निकले।

स्थानीय निवासी इस सप्ताह की शुरुआत में इलाके में हुए सांप्रदायिक दंगों में पहुंचे नुकसान से धीरे-धीरे उबरने की कोशिश कर रहे हैं।
उत्तर-पूर्वी दिल्ली के जाफराबाद, मौजपुर, बाबरपुर, चांदबाग, मुस्तफाबाद, भजनपुरा, शिव विहार, यमुना विहार इलाकों में हिंसा में 42 लोगों की मौत हुई है और 200 से अधिक लोग घायल हुए हैं। हिंसा के दौरान संपत्ति को काफी नुकसान पहुंचा है। उग्र भीड़ ने मकानों, दुकानों, वाहनों, पेट्रोल पंपों को फूंक दिया और स्थानीय लोगों तथा पुलिसकर्मियों पर पथराव किया। सांप्रदायिक हिंसा में सबसे बुरी तरह प्रभावित इन इलाकों में पिछले पांच दिनों की तुलना में सड़कों पर अधिक वाहन और लोग दिखे।

कई इलाकों में आज सुबह से ही नगर निगम के कर्मचारियों को ईंटों, कांच के टुकड़े और जले हुए वाहनों को हटाते देखा गया। कुछ स्थानों पर, यहां तक कि बुलडोजर का भी इस्तेमाल किया गया क्योंकि मलबे को हाथ से हटाना मुश्किल था। दिल्ली पुलिस और अर्धसैनिक बलों के कर्मियों ने लोगों को अपनी दुकानें खोलने के लिए प्रोत्साहित किया और शांति तथा सांप्रदायिक सद्भाव बनाए रखने की अपील की। सुरक्षाकर्मियों ने जाफराबाद में फ्लैग मार्च किया और मौजपुर तथा फिर नूर-ए-इलाही, यमुना विहार और भजनपुरा की संकरी गलियों में गए, जहाँ इस सप्ताह के शुरू में भीड़ ने दुकानों, मकानों और वाहनों में तोडफ़ोड़ की और उनमें आग लगा दी थी।

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के स्कूल अभी भी बंद हैं। हिंसा के मद्देनजर सात मार्च तक स्कूल बंद रहेंगे। अधिकारियों के अनुसार हिंसा प्रभावित क्षेत्रों में परीक्षाएं आयोजित कराने के लिए स्थिति अनुकूल नहीं है, इसलिए वार्षिक परीक्षाओं को भी स्थगित कर दिया गया है।
एक शोरूम के मालिक, जिनकी संपत्ति पर दंगों के दौरान हमला हुआ था, ने  कहा, आज केवल छोटी दुकानें ही खुली हैं। बड़ी दुकानें और शोरूम अभी भी नहीं खुले हैं और उनके मालिक सतर्क हैं। नूर-ए-इलाही के रहने वाले शाकिब ने कहा कि ठेले पर सब्जियां बेचने वाले लोग कॉलोनियों के चक्कर लगाते हैं।

Related posts

हथियार और नशा तस्करी मामले में 6 आरोपी गिरफ्तार, 6 पिस्तौल, 60 जिंदा कारतूस और हेरोइन बरामद

हथियार और नशा तस्करी मामले में 6 आरोपी गिरफ्तार, 6 पिस्तौल, 60 जिंदा कारतूस और हेरोइन बरामद

March 15, 2026

संसद हमले की बरसी: राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री सहित नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

December 13, 2025

उनमें से बहुत कम नजर आ रहे हैं, लेकिन कम से कम उन्होंने बिक्री फिर से शुरू कर दी है। यमुना विहार के निवासी अमित तंवर ने कहा कि स्थिति में सुधार हुआ है और दिन में किराने की दुकानें और अन्य दुकानें खुलीं। उन्होंने बताया कि हालांकि, रेस्तरां जैसे कुछ प्रतिष्ठान अभी भी खुले नहीं हैं क्योंकि उनके कर्मी काम पर नहीं आए हैं। सुरक्षाकर्मी फ्लैग मार्च निकाल रहे हैं और स्थानीय लोगों का डर खत्म करने के लिए रोज उनसे बातचीत कर रहे हैं। वे स्थानीय निवासियों से सोशल मीडिया पर अफवाहों पर ध्यान न देने तथा इस संबंध में पुलिस में शिकायत करने का अनुरोध कर रहे हैं।

इस बीच, सूत्रों ने बताया कि दिल्ली सरकार एक व्हाट्सएप नंबर जारी करने पर विचार कर रही है जिस पर लोग इस मैसेजिंग एप पर प्रसारित किए जा रहे घृणा संदेशों के बारे में शिकायत कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि सरकार लोगों से ऐसे संदेश आगे न भेजने की अपील करती है क्योंकि समुदायों के बीच शत्रुता पैदा करने वाले ऐसे संदेशों को प्रसारित करना एक अपराध है।

इस कदम का मकसद सोशल मीडिया पर अफवाहों से निपटना है। इस बीच, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने उत्तर-पूर्वी दिल्ली में सांप्रदायिक हिंसा के मामलों की जांच करने के लिए तथ्यान्वेषी दल का गठन किया है। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) अपने कांस्टेबल मोहम्मद अनीस का घर फिर से बनवाएगा जिसे दंगों में जला दिया गया था। अर्द्धसैनिक बल इसे विवाह के उपहार के तौर पर उन्हें सौंपेगा।

बीएसएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि 29 वर्षीय कांस्टेबल फिलहाल पश्चिम बंगाल के सिलिगुड़ी के पास राधाबारी में पदस्थापित हैं और बहुत जल्द उनका तबादला दिल्ली होगा ताकि वह अपने परिवार के साथ रह सकें और अपनी शादी की तैयारियां कर सकें। दंगा पीड़ितों के रिश्तेदार गुरु तेग बहादुर अस्पताल के शवगृह के बाहर अपने परिजनों के शव मिलने के इंतजार में बैठे हैं। अड़तालीस वर्षीय मदीना का बेटा मंगलवार से हिंसा के बाद से लापता है, जो यह पता लगाने के लिए पुलिस थानों की चक्कर लगा रही हैं कि उनका बेटा जिंदा है या नहीं।

बुधवार से जीटीबी अस्पताल का चक्कर लगा रहे बिजनौर के मोहम्मद कादिर अपने 18 वर्षीय भाई आफताब की तलाश कर रहे हैं।
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्एंद्र जैन सांप्रदायिक हिंसा में घायल हुए लोगों से मिलने के लिए शनिवार को जीटीबी अस्पताल पहुंचे।
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में सांप्रदायिक दंगों से पहले कथित रूप से भड़काऊ भाषण देने को लेकर आलोचना का सामना कर रहे भाजपा नेता कपिल मिश्रा और हिंसा के शिकार कुछ पीड़ितों के परिवारों ने शनिवार को कनॉट प्लेस में जिहादी आतंकवाद के खिलाफ शांति मार्च निकाला। इस दौरान कुछ लोगों ने देश के गद्दारों को गोली मारो… के नारे लगाए।

एनजीओ दिल्ली पीस फोरम ने इसका आयोजन किया था। जंतर-मंतर से संसद मार्ग थाने तक शनिवार को निकाले गए शांति मार्च के दौरान मिश्रा ने न तो नारेबाजी की और न ही सभा को संबोधित किया। जंतर-मंतर पर सैकड़ों की संख्या में जुटे लोगों के हाथ में तिरंगा था और वे जय श्रीराम , भारत माता की जय के नारे लगा रहे थे।

दोस्तों के साथ शेयर करें

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Print (Opens in new window) Print

Related

Tags: life is slowly becoming normalnorth-east DelhiPeacefulriot-stricken
Previous Post

पब्लिक स्कूल पधर में विदाई समारोह का आयोजन 

Next Post

अब हमीरपुर-चंबा को झंडी देने पर माथापच्ची

Next Post
Now on giving the flag to Hamirpur-Chamba

अब हमीरपुर-चंबा को झंडी देने पर माथापच्ची

कृपया अपना विचार प्रकट करेंCancel reply

RECOMMENDED NEWS

मकर संक्रांति पर माईपुल में लगेगी आस्था की डुबकी

मकर संक्रांति पर माईपुल में लगेगी आस्था की डुबकी

4 years ago
हिमाचल : भूस्खलन से चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे समेत 208 सड़कें बंद, भारी वर्षा का यलो अलर्ट

हिमाचल : भूस्खलन से चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे समेत 208 सड़कें बंद, भारी वर्षा का यलो अलर्ट

11 months ago
40 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ धरा पटवारी

40 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ धरा पटवारी

5 years ago
तपोवन विधानसभा गेट के बाहर खालिस्तान के झंडे, लोगों में गुस्सा, सवाल, क्यों नहीं हैं कैमरे

तपोवन विधानसभा गेट के बाहर खालिस्तान के झंडे, लोगों में गुस्सा, सवाल, क्यों नहीं हैं कैमरे

4 years ago

FOLLOW US

  • 21.2k Followers

BROWSE BY CATEGORIES

  • Accident
  • Achievement
  • Agriculture
  • Career
  • Cricket
  • Dastak Events
  • dharamshala
  • Education
  • Entertainment
  • Entrepreneur
  • Events in himachal
  • Exams
  • Featured
  • Government
  • Govt Schemes
  • health
  • himachal
  • himachal dastrak special story
  • HPTDC
  • Jobs
  • Letest news
  • MakeMyTrip
  • slidermain
  • Special story
  • Sports
  • Success Story
  • Tourism
  • Uncategorized
  • weather update
  • अजब-गजब
  • इंडिया
  • ऊना
  • ऑटो
  • काँगड़ा
  • किन्नौर
  • कुल्लू
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • खेतीबाड़ी
  • गजब
  • चम्बा
  • जम्मू-कश्मीर
  • ज्योतिष
  • टेक ज्ञान
  • टेक्नोलॉजी
  • टेनिस
  • टॉप न्यूज़
  • दिल्ली
  • धर्म संस्कार
  • पंजाब
  • फुटबॉल
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • बॉलीवुड न्यूज़
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • मंडी
  • मुख्य ख़बरे
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • लाहौल स्पीति
  • लोहौल- स्पीति
  • विदेश
  • वीडियो
  • शिमला
  • समस्या
  • सिरमौर
  • सोलन
  • स्पॉटलाइट
  • हमीरपुर
  • हरियाणा
  • हिमाचल

BROWSE BY TOPICS

Accident Alcohol Arrested Bilaspur BJP Blind Murder chamba child CMO Company Congress Cricketer crime Depot Dharamshala Hamirpur Himachal himachal Dastak news himachal dastak web news himachal latest news HimachalNews himachal news Himachal Pradesh HImachal pradesh news Home Remedies India Jairam kangra kullu latest news himachal Mandi Movies Nahan Patients police investigation Politics River Shimla Sirmour solan Sukhvinder sukhu Train Transport Una world cup 2019

POPULAR NEWS

    Latest News Himachal Dastak

    Himachal Dastak Media Group

    We bring you the best, latest and exclusive news powered by the broadest network of journalists and reporters in the region.

    Follow us on social media:

    Recent News

    • हिमाचल की वादियों में सैलानियों का सैलाब, शिमला-मनाली में बढ़ी रौनक
    • 3658 पंचायतों के प्रधान-उपप्रधान लेंगे शपथ, जिला स्तर पर होंगे समारोह
    • मनाली : फर्स्ट स्नो गैलरी के समीप स्कॉर्पियो खाई में गिरी, पांच घायल

    Category

    • Accident
    • Achievement
    • Agriculture
    • Career
    • Cricket
    • Dastak Events
    • dharamshala
    • Education
    • Entertainment
    • Entrepreneur
    • Events in himachal
    • Exams
    • Featured
    • Government
    • Govt Schemes
    • health
    • himachal
    • himachal dastrak special story
    • HPTDC
    • Jobs
    • Letest news
    • MakeMyTrip
    • slidermain
    • Special story
    • Sports
    • Success Story
    • Tourism
    • Uncategorized
    • weather update
    • अजब-गजब
    • इंडिया
    • ऊना
    • ऑटो
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • क्राइम
    • क्रिकेट
    • खेतीबाड़ी
    • गजब
    • चम्बा
    • जम्मू-कश्मीर
    • ज्योतिष
    • टेक ज्ञान
    • टेक्नोलॉजी
    • टेनिस
    • टॉप न्यूज़
    • दिल्ली
    • धर्म संस्कार
    • पंजाब
    • फुटबॉल
    • बिज़नेस
    • बिलासपुर
    • बॉलीवुड न्यूज़
    • ब्रेकिंग न्यूज़
    • मंडी
    • मुख्य ख़बरे
    • राजनीति
    • लाइफस्टाइल
    • लाहौल स्पीति
    • लोहौल- स्पीति
    • विदेश
    • वीडियो
    • शिमला
    • समस्या
    • सिरमौर
    • सोलन
    • स्पॉटलाइट
    • हमीरपुर
    • हरियाणा
    • हिमाचल

    Recent News

    हिमाचल की वादियों में सैलानियों का सैलाब, शिमला-मनाली में बढ़ी रौनक

    हिमाचल की वादियों में सैलानियों का सैलाब, शिमला-मनाली में बढ़ी रौनक

    June 14, 2026
    3658 पंचायतों के प्रधान-उपप्रधान लेंगे शपथ, जिला स्तर पर होंगे समारोह

    3658 पंचायतों के प्रधान-उपप्रधान लेंगे शपथ, जिला स्तर पर होंगे समारोह

    June 14, 2026
    • About
    • advertise with us
    • Careers
    • Contact

    © 2023 Himachal Dastak Media Group - Premium News Technology by Aviisa.

    No Result
    View All Result
      • About us
      • advertise with us
    • हिमाचल
      • ऊना
      • काँगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • चम्बा
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • लाहौल स्पीति
      • शिमला
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
    • भारत
      • पंजाब
      • हरयाणा
    • टेक्नोलॉजी
      • ऑटो
      • टेक ज्ञान
    • एजुकेशन
      • Career
      • Exams
      • Jobs
    • धर्म और ज्ञान
    • खेतीबाड़ी
    • खेल
      • क्रिकेट
      • फुटबॉल
      • टेनिस
    • Epaper
    • About us
      • advertise with us

    © 2023 Himachal Dastak Media Group - Premium News Technology by Aviisa.

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In