संजीव डोगरा। दौलतपुर चौक
गगरेट विधानसभा क्षेत्र के गांव नंगल जरियालां में शनिवार को गगरेट के विधायक राजेश ठाकुर ने पंचवटी कार्य स्थल पर पौधरोपण की शुरुआत की।
इस मौके पर आम, पीपल, बरगद, नीम, पोगैमिया पिनाटा, चीड़ आदि औषधीय, फलदायक पौधों को रोप कर लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उपस्थित लोगों को पौधरोपण, जल संरक्षण और पेड़ों की सुरक्षा पर शपथ दिलाई कि आगामी समय में सभी औषधीय, छायादार व फलदायी पौधों को रोपेंगे और उनका रखरखाव भी करेंगे।
इस मौके पर उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि विषैली रासायनिक खादों और कीटनाशकों का उपयोग न करें, प्राकृतिक खेती को ही बढ़ावा दें और जंगलों को आग से बचायें। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान समाज ने अपनों को खोया है।
आधुनिकता की चकाचौंध से पर्यावरण को नुकसान पहुंचाया है। पर्यावरण में संतुलन बनाए रखने के लिए पौधारोपण और सरंक्षण जरूरी है। इस मौके पर एसडीएम विनय मोदी, भाजपा मंडल अध्यक्ष सतपाल सिंह, जिला परिषद सदस्य संगीता शर्मा, वन विभाग से अशोक कुमार, दविंदर सिंह, शशि भूषण, नंगल जरियालां की प्रधान सीमा भारद्वाज, उपप्रधान कैप्टन सुशील जरियाल, प्रदेश महिला मोर्चा सचिव व पूर्व बीडीसी अध्यक्ष मंजू जरियाल, नारायण प्रकाश, अम्बोआ की प्रधान रीमा देवी, पूर्व प्रधान संतोष कुमारी, सुरजीत सिंह, वन विभाग से अशोक कुमार, दविंदर सिंह, शशि भूषण, एक मौका एक उम्मीद संस्था से प्रो जसबीर सिंह, प्रो. सुशील जरियाल, मुकेश राणा, मंजीत पटियाल, राहुल पराशर एडवोकेट संजीव कलोता सहित पंचायत सदस्य और ग्रामीण उपस्थित थे।
यह संस्था चलाएगी अभियान
एक मौका एक उम्मीद संस्था से प्रो. जसबीर जरियाल और प्रो. सुशील जरियाल ने बताया कि भविष्य में भी संस्था पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूकता अभियान जारी रखेगी। गत वर्षों में संस्था द्वारा रोपे गये पौधों की देखभाल संस्था सदस्य कर रहे हैं।