तोमर ठाकुर। सोलन
देशभर के लोकप्रिय धावक मिल्खा सिंह शुक्रवार को कोरोना वायरस से जंग हार गए। उनकी मृत्यु से देश भर में उनके प्रशंसक सदमे में हैं। मिल्खा सिंह का सोलन जिला के कसौली से गहरा नाता रहा है।
यहां पर धोची रोड पर उनका घर भी बना है। मिल्खा अकसर यहां पर आया करते थे। ऐसे में उनकी मौत के बाद कसौली क्षेत्र में शोक की लहर है।
गौर रहे कि शुक्रवार देर रात वह काेरोना से जंग लड़ते हुए दुनिया से रुखसत हो गए, लेकिन उनका नाम कई पीढ़ियों तक जिंदा रहेगा। मिल्खा सिंह का हिमाचल से भी गहरा नाता था, इसलिए मिल्खा सिंह के निधन से हिमाचलवासी भी गमगीन हैं।