कमल गुप्ता। बैजनाथ : वल्र्ड वोविनाम फेडरेशन की ओर से वल्र्ड वोविनाम प्रतियोगिता कंबोडिय़ा में 16 दिसंबर से 22 दिसंबर को करवाई जाएगी।
इस प्रतियोगिता के लिए हिमाचल प्रदेश के बैजनाथ गांव सेहल के पुरुषोतम सिंह ठाकुर का चयन किया है। इसमें पुरुषोत्तम सिंह ठाकुर वल्र्ड वोविनाम प्रतियोगिता में प्रदेश के साथ-साथ भारत देश का प्रतिनिधित्व करेंगे। पुरुषोतम सिंह ठाकुर हिमाचल प्रदेश वोविनाम एस्सोसिएशन के कोषाध्यक्ष और जिला कांगड़ा वोविनाम एसोसिएशन के महासचिव भी हैं।
प्रदेश व बैजनाथ क्षेत्र के लिए गौरव की बात है की वोविनाम मार्शल आर्ट में हिमाचल प्रदेश का खिलाड़ी वल्र्ड वोविनाम प्रतियोगिता में प्रदेश और देश का प्रतिनिधित्व करके प्रदेश का मान बढ़ाने जा रहा है। इस अवसर पर पुरुषोत्तम सिंह ठाकुर ने प्रदेश वोविनाम एसोसिएशन के अध्यक्ष राजा सिंह मल्होत्रा, महासचिव जोगिंद्र सिंह आजाद का आभार प्रकट किया और वोविनाम एस्सोसिएशन ऑफ इंडिया के सभी सदस्यों के सहयोग के लिए धन्यवाद किया।