राजीव भनोट, ऊना। ऊना मंडल भाजपा की कार्यकारिणी मंगलवार को मंडलाध्यक्ष हरपाल सिंह गिल की घोषित कर दी है। मंडलाध्यक्ष हरपाल सिंह गिल ने बताया कि प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती के साथ मंत्रणा के बाद ऊना सदर भाजपा की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है।
हरपाल सिंह ने बताया कि ऊना के सुरजीत सैणी, कुठार खुर्द से मोहन लाल व सुनेहरा से आशा रानी व भटोली से सतीश कुमार का उपाध्यक्ष चुना गया। अरनियाला से अशोक धीमान व लमलेहड़ा से राहुल शर्मा महामंत्री होंगे। सनोली से राजेश कौशल, मैहतपुर बसदेहड़ा से विंद्र कौर व झूड़ोवाल से सुमन कुमारी सचिव को नियुक्त किया गया है। ऊना के विनय शर्मा को कार्यालय सचिव व रामपुर निवासी राजेश शर्मा को प्रेस सचिव की जिम्मेवारी दी गई है।
कोषाध्यक्ष का जिम्मा सनोली मजारा के कुलदीप सिंह संधू को सौंपा गया है। कार्यकारिणी सदस्यों में कमलेश सैणी, मलकीयत सिंह, अश्वनी शर्मा, राकेश चौधरी, चरणदास, रामपाल ठाकुर, केसर सिंह राणा, संत कुमार, किशौरी लाल शर्मा, राकेश शर्मा, जगीरी लाल चौधरी, सुरेंद्र नाथ चौधरी व बलदेव चंद को मनोनित किया गया है। इसके अलावा राजीव कुमार, जीत सिंह बाइया, हरमेश प्रभाकर, अनिल भारद्वाज, अमरीक ठाकुर, जसवीर बैंस, मनोज कुमार शर्मा, उर्मिला देवी, समता देवी, सरिता देवी, कमला देवी, आशा देवी, शिवानी, सरूप कौर, निधि राणा, आशा रानी, मधू वाला व पूर्ण चंद को भी सदस्य चुना गया है।
विशेष आमंत्रित सदस्यों में भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती, एपीएमसी अध्यक्ष बलवीर बग्गा, पूर्व मंडलाध्यक्ष रमेश भड़ोलियां, खादी बोर्ड के निदेशक सागर दत्त भारद्वाज, प्रदेश सहमीडिया प्रभारी हरिओम भनोट, पूर्व पार्षद रामपाल सैणी, बीडीसी ऊना उपाध्यक्ष अश्वनी शर्मा, तिलक राज सैणी, विनोद पुरी, अविनाश मेनन, राजेंद्र सिंह, अंजना चब्बा, रानी गिल, अनुराधा ऐरी, अश्वनी जैन, अशोक ठाकुर, ज्ञान चंद खट्टा, भजन सिंह मान, ज्ञान चंद, मनजीत कौर, संजय सिंह जखेड़ा, बलराम चंदेल, मोती लाल कपिला, नरेंद्र दूबे, अवतार सिंह घुग्गी और शिव मेहन का शामिल किया गया है।
जिला प्रतिनिधियों में अंबिका दत्त, सतीश ठाकुर, राकेश गिक्का, बलवंत ठाकुर, जगदेव राणा, अमरीक ढिल्लों, राज कुमार पठानिया, बलविंद्र कुमार गोल्डी, देवेंद्र कौशल, सुभाष सैणी, रमेश मल्ही, सुखदेव सिंह, अंजू वाला व रेखा चौधरी को चुना गया। जबकि जिला प्रतिनिधियों में विशेष आमंत्रित सदस्यों के रूप में प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती, बलवीर बग्गा, हरिओम भनोट, रमेेश भड़ोलियां, सागर दत्त भारद्वाज, भजन सिंह मान, तिलक राज सैणी, युवा मोर्चा के जिला महामंत्री अजय चौधरी और बसदेहड़ा के सुरेंद्र मोहन भारद्वाज को शामिल किया गया।