अमित सूद : जोगिंदर नगर ।
भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व में रहे मंत्री ठाकुर गुलाब सिंह को मंगलवार देर शाम स्वास्थ्य बिगड़ने के चलते सिविल अस्पताल जोगिंदर नगर में एडमिट किया गया है। जानकारी के अनुसार ठाकुर गुलाब सिंह की शुगर में एक बार फिर से बढ़ोतरी होने के चलते उनकी तबीयत मंगलवार शाम खराब हुई जिसके चलते उन्हें चेकउप के लिए सिविल अस्पताल जोगिंद्रनगर लाया गया,जहां डॉक्टरों की सलाह पर उन्हें दाखिल किया गया।
इससे पहले भी शुगर बढ़ने के चलते ठाकुर गुलाब सिंह सिविल अस्पताल जोगिंदर नगर में भर्ती रह चुके हैं। सिविल अस्पताल जोगिंदर नगर में हिमाचल दस्तक के संवाददाता में जब उनका कुशलक्षेम पूछ इस बारे पूर्व मंत्री ठाकुर गुलाब सिंह से बात की तो उन्होंने बताया कि मंगलवार शाम उनकी तबीयत बिगड़ने के चलते वे अपने चेकअप के लिए सिविल अस्पताल जोगिंदर नगर आए जहां पर डॉक्टरों की सलाह पर वो एडमिट हो गए।
उन्होंने बताया कि उनकी शुगर बढ़ी हुई है एवं पीढ़ में भी थोड़ा दर्द थी। उन्होंने उम्मीद जताई कि वे जल्द ही उपचार के बाद फिर से एकदम स्वस्थ हो जाएंगे।
आगे भी देखें … पिता की मौत की जांच