हिमाचल दस्तक ब्यूरो। ऊना
श्री रामलीला कमेटी ऊना के चेयरमैन व सनातन धर्म सभा के अध्यक्ष शहर के प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता सोमनाथ स्वर्णकार का वीरवार को हृदयाघात से निधन हो गया।
उनके निधन का समाचार शहर में मिलते ही हर कोई गमगीन हो गया। सोमनाथ स्वर्णकार मिलनसार व्यक्तित्व रहे और सामाजिक कार्यों में अग्रणी रहे हैं।
श्री रामलीला कमेटी के लंबे समय तक चेयरमैन रहे और धार्मिक कार्य को करने में सदैव आगे ही रहे। उनके निधन से एक शून्यता पैदा हुई है। उन्हें शहरवासियों ने स्वर्ग धाम में विधिपूर्वक पंचतत्व में विलीन करते हुए अंतिम विदाई नम आंखों के साथ दी। उन्हें मुखाग्नि पुत्र प्रिंस राजपूत ने दी।
इस अंतिम यात्रा विधायक सतपाल रायजादा, वित्त आयोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती, श्री रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अविनाश कपिला, मोतीलाल कपिला, राजेश पुरी, डॉ. सुभाष शर्मा, जनकराज खजांची, जतिंदर कंवर, गुरबख्श सिंह मक्कड़, वरुण पुरी, बलविंदर गोल्डी, राजकुमार पठानिया, एचएन चिट्टू, मोहनलाल मोहनी, अश्वनी जेतिक, खामोश जेतिक, विनोद पुरी सहित शहर के गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया और अंतिम श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
सोमनाथ स्वर्णकार के निधन पर गुरु नानक देव के वंशज बाबा सरबजोत सिंह बेदी, कैबिनेट मंत्री वीरेंद्र कंवर, नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री, पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, हिमुडा के उपाध्यक्ष प्रवीण शर्मा, पूर्व विधायक ओपी रतन, पूर्व कर्मचारी नेता हरिओम भनोट, नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष बाबा अमरजोत सिंह, नगर परिषद अध्यक्ष पुष्पा देवी, पार्षद उर्मिला चौधरी, बलविंदर सिंह, ममता कश्यप, राजीव विशिष्ट, शिव कुमार सैणी, ऊना जनहित मोर्चा के चेयरमैन हरिओम गुप्ता, मास्टर चमन लाल चौधरी, सरदार भाग सिंह, शिवकुमार सांभर ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की वहीँ शोक संतप्त परिवार को इस दुख की घड़ी में परमात्मा से शक्ति प्रदान कने की प्रार्थना की गई।