वेद आर्य/कमलेश कुमार। सोलन
सोलन जिला के कसौली के एक होटल में पुलिस ने सट्टा गिरोह को दबोचा है। गिरोह में 40 से अधिक लोग शामिल हैं।
इसमें 8 लड़कियां भी हैं। लड़कियों के शामिल होने के कारण इस मामले को जिस्मफरोशी के धंधे से भी जोड़कर देखा जा रहा है। पुलिस ने सभी लोगों को डिटेन किया है। घटना बीती रात की है। किसी ने पुलिस को सूचना दी कि होटल में जुआ खेला जा रहा है। मौके पर पहुंच पुलिस ने सारा सामान जब्त कर लिया। खुद एसपी सोलन भी मौके पर पहुंचे।
लाखों की तादाद में नकदी बरामद की है। होटल के दो मालिकों को भी डिटेन किया गया है। सूत्रों के अनुसार होटल में गिरोह की रजिस्टर में एंट्री भी नहीं बताई जा रही है। होटल को चारों तरफ से सील कर दिया है।
पुलिस की कमांडो टीम तैनात है। डीएसपी योगेश रोल्टा ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज का लिया है और आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि ये लोग हरियाणा के कैथल के रहने वाले हैं।