हिमाचल दस्तक ब्यूरो। शिमला
पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के अंतिम दर्शन को होलीलाज पहुंचने पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप (State BJP President Suresh Kashyap) की अचानक तबीयत बिगड़ गई थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार कश्यप को घबराहट के साथ सीने में दर्द उठा था। इसके बाद उन्हें तुरंत IGMC शिमला CCU वार्ड में भर्ती किया गया।
पति की अचानक तबीयत बिगड़ने का समाचार जैसे ही उनकी पत्नी रजनी कश्यप को मिला, वह तुरंत शिमला के लिए नाहन से रवाना हो गईं। रजनी कश्यप ने बताया कि उनकी तबीयत अब ठीक है। उनके सीने में घबराहट के साथ थोड़ा दर्द उठा था।