अनूप शर्मा। बिलासपुर
पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के निधन पर खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग ने गहरा शोक व्यक्त किया है। राजेंद्र गर्ग ने कहा कि वह कई दशकों तक देश व प्रदेश की राजनीति में सक्रिय रहे हैं।
उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह एक प्रख्यात राजनेता और समाजसेवी भी थे। उन्होंने केंद्रीय मंत्रिमंडल में कई महत्वपूर्ण मंत्रालयों की जिम्मेदारी का कुशलतापूर्वक निर्वहन किया था।
देश व प्रदेश की राजनीति में उनका बहुमूल्य योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि इनके निधन से सभी को अपूरणीय क्षति हुई है। खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग ने इस दुख की घड़ी में शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है।