हिमाचल दस्तक। मंडी
पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित सुखराम, सदर विधायक अनिल शर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया है। पंडित सुखराम ने कहा कि वीरभद्र सिंह हिमाचल की राजनीति में प्रमुख स्थान रखते थे और बहुत ही सरल सहनशीलता रखने वाले नेता रहे हैं।
उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह के निधन से राजनीति में एक स्वर्णिम युग का अंत हुआ है, उनकी क्षति को कभी पूरा नहीं किया जा सकता। उन्होंने परिवार से संवेदना व्यक्त करते हुए भगवान से उन्हें इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
गौर हो कि हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता वीरभद्र सिंह का 87 वर्ष की उम्र में वीरवार को निधन हो गया। सुबह 3 बजकर 40 मिनट पर आईजीएमसी शिमला में उन्होंने आखिरी सांस ली।