हिमाचल दस्तक। धर्मपुर
उपमंडल धर्मपुर की चनोता पंचायत में एक प्रवासी व्यक्ति ने फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रेम नाथ चनोता निवासी जगदीश चंद उर्फ सूरज, जो कि मनाली में मीट शॉप चलाता है, से जान-पहचान के चलते प्रेमनाथ कुछ दिन पहले मनाली से जगदीश के घर चनोता आया था और लॉकडाउन के चलते वहीं फंस गया था।
बुधवार शाम को भी रोज की तरह प्रेमनाथ ने खाना खाया और सोने चला गया। सुबह देखा तो उसने फंदा लगाकर जान दे दी थी, जिसकी सूचना गांव वालों ने धर्मपुर पुलिस थाना को दी। धर्मपुर पुलिस ने चनोता में जाकर शव को कब्जे में लेकर छानबीन की, जिसमें उसके पास से मनाली का बना आधार कार्ड व कटड़ा, जम्मू का बना एक पहचान पत्र मिला है जिसके तहत कटड़ा, जम्मू पुलिस व मनाली पुलिस से जानकारी जुटाई जा रही है तथा मृतक के परिजनों से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है। मामले की पुष्टि डीएसपी सरकाघाट चंदरपाल ने की है।