ललित ठाकुर। पधर
पुलिस थाना पधर के अधीन ग्राम पंचायत जिल्हन के लखवान गांव की एक 32 वर्षीय महिला निम्मी देवी पत्नी बीरी सिंह ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मामला वीरवार देर रात का बताया जा रहा है। इसका पता शनिवार सुबह तब चला, जब महिला कमरे से बाहर नहीं आई। परिजनों ने दरवाजा बंद पाया तो महिला को आवाज दी। कोई उत्तर न आने पर दरवाजा तोड़कर देखा तो महिला फंदे से लटकी हुई थी। परिजनों ने इसकी सूचना पंचायत प्रधान और पुलिस को दी।
परिजनों के अनुसार महिला रात को खाना खाने के बाद सोने के लिए अपने कमरे में चली गई थी। महिला ने ऐसा कदम क्यों उठाया यह पहेली बना हुआ है।
मायका पक्ष ने भी किसी प्रकार की कोई शिकायत दर्ज नहीं करवाई है। थाना प्रभारी पधर यशवंत सिंह ने कहा कि शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल जोगिंद्रनगर में पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया है। मामले की जांच जारी है।