देवेंद्र गुप्ता। सुंदरनगर
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कनैड में शनिवार को रेडक्रॉस सोसाइटी जिला शाखा मंडी द्वारा बच्चों को कोविड-19 के बारे में जानकारी दी गई और स्कूल की व्यवस्था को भी देखा गया। कोविड-19 को मद्देनजर रखते हुए प्रधानाचार्य संजय कुमार ने जानकारी दी कि कोविड-19 कोरोना महामारी के चलते लंबे अंतराल के बाद स्कूल खुले हैं।
स्कूल में सभी व्यवस्था एसओपी के आधार पर लागू की गई है। स्कूल में बच्चों को मास्क लगा कर आना, सोशल डिस्टेंस, सेनिटाइज करना, बच्चों को बार-बार हाथ धोने के बारे में प्रेरित करते रहते हैं।
उन्होंने कहा कि स्कूल में 8वीं से 12वीं तक 268 बच्चे उपस्थित हुए। स्कूल में भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी जिला शाखा मंडी के जिला सर्व समन्वयक अमरजीत सिंह ने बच्चों को कोरोना महामारी के बारे में तथा मास्क व व्यक्ति से व्यक्ति की दूरी तथा अपने हाथों को बार-बार धोते रहने के महत्व के बारे में बताया। स्कूल प्रशासन ने जिला प्रशासन व भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी का धन्यवाद किया।