पुनीत वर्मा । सोलन
धर्मपुर- कसौली मार्ग पर एक होटल से दबोचे सेक्स गिरोह मामले में शुक्रवार को 38 लोगों ने कसौली थाने में हाजिरी लगाई। दसअसल ये 38 लोग जुआ खेलते समय पकड़े गए थे। इन्हें मौके पर जमानत भी मिल गई थी, लेकिन इन्हें शुक्रवार को थाने में पेश होने के लिए कहा गया था। लिहाजा सुबह से यह सभी लोग थाने में हाजिरी लगाने पहुंच गए। वहीं सेक्स गिरोह के बाकी 8 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर रखा है। यह आठों 3 बजे कसौली अदालत में पेश किए जाएंगे। इन में 2 होटल मालिक एक मैनेजर व 5 अन्य शामिल हैं। पुलिस इनका रिमांड मागेंगी तो यह लोग जमानत के लिए अर्जी लगा सकते है।