तीसा। चंबा-तीसा मार्ग पर कल्हेल के समीप एक कार खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे सवार की हालत गंभीर बताई जा रही है। बहरहाल, उसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज चंबा ले जाया गया है।
बताया जा रहा है एक कार रविवार रात को दुर्घटनाग्रस्त हुई है, लेकिन इसकी जानकारी सुबह लोगों को मिली। बताया जा रहा है कल्हेल के समीप कार अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। सुबह आसपास के लोगों ने नाले में पड़ी एक कार देखी। वहां जाकर उन्होंने देखा कि कार में सवार गुड्डू राम निवासी द्रबला पंचायत कल्हेल की मौत हो चुकी है और पूर्व बीडीसी सदस्य नारायण सिंह निवासी कल्हेल गंभीर रूप से घायल है।
लोगों ने पुलिस को सूचित कर बचाव कार्य शुरू कर दिया। कुछ ही देर में पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई तथा घायल को खाई से निकालकर एंबुलेंस के माध्यम से मेडिकल कॉलेज चंबा भिजवाया। रात को हुए इस हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। एसपी चंबा ने भी हादसे की पुष्टि की है।