पांवटा साहिब :
विधानसभा क्षेत्र पांवटा साहिब से होकर गुजरने वाले एनएच 07 का 6.2km का हिस्सा फोरलेन हो जाएगा। यही नहीं फोरलेन के के लिए तमाम कार्य पूर्ण करने के बाद अब इसकी टारिंग का कार्य भी शुरू हो गया है।
बता दें कि बाता पुल से यमुना बृज तक यह मार्ग फोरलेन हो जाएगा। जिसके बाद यहां पर दुर्घटनाओं की संभावनाएं भी काफी कम हो जाएंगी।इस फोरलेन की टारिंग का कार्य बीते कल से शुरू हो चुका है। यही नहीं इस मार्ग पर सुरक्षा को लेकर भी फोरलेन की सभी गाइडलाइन का पूरी तरह से अनुपालन भी किया गया है।
एक्स ई एन एन एच अथॉरिटी जिला सिरमौर अनिल शर्मा अपनी खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि फोरलेन की टारिंग का कार्य शुरू कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि इस कार्य का अवार्ड पहले हो चुका था अब इसका टारिंग का कार्य शुरू हुआ है।