पुनीत वर्मा : सोलन
पेट्रोल-डीजल के दाम में आए उछाल के बाद देशभर के टोल प्लाजा के रेट में भी बढ़ोतरी हो गई है। नेशनल हाई वे ऑथोरिटी ऑफ इंडिया ने देश के सभी टोल प्लाजा के रेट रिवाइज कर दिए हैं। हिमाचल में भी हर टोल पर रेट बढ़ाने को लेकर ऑफिशियल लेटर जारी हो गए हैं। लेटर में साफ किया है कि पहली अप्रैल से हिमाचल में भी रिवाइज्ड रेट लागू हो जाएंगे।
31 मार्च रात 12 बजे के बाद तत्काल प्रभाव से सभी वाहनों से बढ़ा हुआ रेट वसूल किया जाएगा। ऐसे में शिमला-चंडीगढ़ हाई वे पर सफर मंहगा हो जाएगा। रेट रिवाइज होने से आमजन की मुश्किलें बढ़ेंगी। बता दें कि शिमला-चंडीगढ़ हाई वे पर सफर करने वालों को पहले सनवारा में बढ़ा हुआ शुल्क देना पड़ेगा। उसके बाद चंडी मंदिर स्थित टोल पर भी जेब ढीली करनी पड़ेगी। सरकार सभी टोल को कैशलेस करने की मुहिम में जुटी है। इस कारण फास्टैग इस्तेमाल न करने वालों से टोल पर दोगुणा शुल्क वसूला जाएगा।
थोड़ी खुशी के बाद मिला झटका
सरकार के 60 किलोमीटर के दायरे में एक टोल रखने के फैसले के बाद सनवारा टोल से गुजरने वालों लोगों को राहत की आस जगी थी। चर्चा थी कि सनवारा टोल प्लाजा कंडाघाट की ओर शिफ्ट होगा तो सफर सस्ता हो जाएगा, लेकिन रेट बढऩे से लोगों को झटका लगा है।
वन साइड
वाहन पहले अब
कार, जीप, वैन 55 65
लाइट कमर्शियल व्हीकल 90 105
बस, ट्रक, टू एक्सेल को 190 215
थ्री एक्सेल कमर्शियल व्हीकल 210 235
हेवी कमर्शियल मशीनरी 300 340
ओवर साइज व्हीकल 365 410
डबल साइड
वाहन पहले अब
कार, जीप, वैन 85 95
लाइट कमर्शियल व्हीकल 135 155
बस, ट्रक, टू एक्सेल को 285 325
थ्री एक्सेल कमर्शियल व्हीकल 315 355
हेवी कमर्शियल मशीनरी 450 510
ओवर साइज व्हीकल 550 620
पास वाले वाहन
वाहन पहले अब
कार, जीप, वैन 1885 2130
लाइट कमर्शियल व्हीकल 3045 3435
बस, ट्रक, टू एक्सेल को 6385 7195
थ्री एक्सेल कमर्शियल व्हीकल 6965 7850
हेवी कमर्शियल मशीनरी 10010 11285
ओवरसाइज्ड व्हीकल 12185 13740
देशभर में हर साल एक अप्रैल से टोल प्लाजा के रेट रिवाइज होते हैं। इस वर्ष भी एक अप्रैल से रेट बढ़ रहे हैं। इसके लिए एनएचएआई की ओर से ऑफिशियल लेटर जारी हुए हैं। लेटर हमें मिल गया है। 31 मार्च रात 12 बजे के बाद तत्काल प्रभाव से टोल रेट बढ़ जाएंगे।
-महेंद्र सिंह, मैनेजर टोल प्लाजा, सनवारा।