राजीव भनोट। ऊना
वशिष्ट ज्योतिष सदन के संस्थापक अंक गणित के विद्वान ज्योतिषी पंडित शशिपाल डोगरा ने हिमाचल प्रदेश में 17 दिन बाद होने वाले उपचुनावों को लेकर भविष्यवाणी की है।
पंडित शशिपाल डोगरा ने कहा कि उनके अंक गणित के अनुसार आने वाले दिनों में राजनीतिक दलों में बगावत का दौर बढ़ेगा, नेताओं का रक्तचाप बढ़ सकता है, शब्दों पर लगाम नहीं रहेगी, युवा नेता का भविष्य आगे बढ़ सकता है और दुर्घटना का योग भी हो सकता है।
शशिपाल डोगरा के अनुसार 17 दिन बाद होने वाले उपचुनाव में अनेक हैरान करने वाले पक्ष सामने आएंगे। अपने अंक गणित के अनुसार पंडित शशिपाल डोगरा ने यह भविष्यवाणी की है। उनके अनुसार 13 अक्तूबर, 2021 को नामांकन वापसी के बाद ठीक 17वें दिन चुनाव हैं। 1+3=4 राहु। 1+3+1+0+2+0+2+1=10=1+0=1 अंक सूर्य का। सत्ता का अंक।
17 दिन बाद चुनाव 1+7=8 अंक शनि का। शनि न्याय का कारक। 1 व 8 अंक शत्रु अंक 4 अंक ग्रहण योग। 5 अंक पर होने वाले चुनाव में युवाओं के कारण समीकरण बदल जाएंगे।
युवा नेता का भविष्य बनेगा। आम जनता न्याय की मांग करेंगी। बगावत चरम सीमा पर होंगी। कुछ नेता ज्ञान बहुत बांटते फिरेंगे।वाणी पर नेताओं का संयम नहीं होगा।
भितरघात होगा। साथ में शमशान योग भी बन रहा है। किसी नेता का राहु के कारण रक्तचाप बढ़ने के योग हैं, जिसके कारण परेशानियां बढ़ सकती हैं। दुर्घटना का योग बन रहा है।