हिमाचल दस्तक ब्यूरो। ऊना
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने श्री गुरु नानक देव जी के 552वें प्रकाश उत्सव पर हिमाचल व देशवासियों वासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि मानवता सीख देने वाले गुरु नानक देव जी की शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक हैं।
उन्होंने कहा कि श्री गुरु नानक देव जी ने सेवा का सन्देश दिया है और हम सबको सेवा के मार्ग पर चल कर आगे बढ़ना होगा। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने रायपुर सहोड़ा के गुरुद्वारा साहिब पहुंच कर माथा टेका। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने उन्हें सिरोपा देकर सम्मानित किया।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने गुरुद्वारे में लंगर प्रसाद ग्रहण किया। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ऊना जिला में पहुंचकर आज के महत्वपूर्ण दिन भर जिला ऊना में निवास कर रहे गुरु नानक देव जी के वंशज बाबा सरबजोत सिंह बेदी से बात की और उन्हें प्रकाश उत्सव की बधाई देते हुए उनका कुशलक्षेम भी जाना।
बाबा सरबजोत सिंह बेदी ने मुख्यमंत्री को ऊना आने का निमंत्रण दिया। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि आज के कार्यक्रम में है और निश्चित रूप से जल्द उनके दर्शन करने के लिए आएंगे। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के साथ प्रदेश के मंत्री सुरेश भारद्वाज, कृषि मंत्री वीरेंद्र कँवर,वित्त आयोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती,हरपाल गोगी,बलबीर बग्गा,रामपाल सैणी,पुष्पा देवी,अंजू देवी,बलबंत ठाकुर सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।