राजीव भानोट। ऊना
थानाकलां काऊ सेंचुरी में रविवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व कैबिनेट मंत्री वीरेंद्र कंवर ने गौ पूजन किया। इस अवसर पर काऊ सेंचुरी की गतिविधियों पर विस्तृत चर्चा की।
मंत्री वीरेंद्र कंवर ने मुख्यमंत्री को गाय सेवा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी ,जिसको मुख्यमंत्री ने सराहा। संचालन समिति के अध्यक्ष एवं उपमंडलाधिकारी बंगाणा विशाल शर्मा, डॉ. सतेंद्र ठाकुर, डॉ. अभिनव सोनी, केपी शर्मा सहित सभी सदस्यों द्वारा सेवा भावना से गौसेवा करने की सराहना की।