हिमाचल दस्तक ब्यूरो। ऊना
माता रानी के नवरात्रे 7 अक्तूबर से शुरू हो रहे हैं और इसके लिए मंदिरों में व्यापक व्यवस्था कर दी गई है। 7 अक्तूबर को पहले नवरात्र पर मां चिंतपूर्णी के दरबार में अपनी हाजिरी लगवाने के लिए पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल पहुंच रहे हैं।
सुखबीर सिंह बादल करीब 11.30 बजे मां चिंतपूर्णी के दरबार में पहुंचकर नतमस्तक होंगे और मां चिंतपूर्णी में विधिपूर्वक पूजा-अर्चना करेंगे।
सुखबीर बादल पंजाब में होने वाले विधानसभा चुनावों से ठीक पहले नवरात्रि के अवसर पर मां चिंतपूर्णी के दरबार पर पहुंच रहे हैं, इसके कई मायने निकाले जा सकते हैं।
पंजाब में राजनीतिक सरगर्मियां बढ़ी हैं, ऐसे हालात में मां चिंतपूर्णी का आशीर्वाद लेकर सुखबीर बादल आगे बढ़ना चाहते हैं। उनके साथ पंजाब के पूर्व मंत्री अनिल जोशी व अन्य अकाली नेता भी उपस्थित रहेंगे।