राजीव भनोट/देवेंद्र सूद। ऊना
लाड़ली रक्षक संस्था द्वारा गगरेट क्षेत्र में हस्तशिल्प रचनात्मक कार्य कर रही महिलाओं के लिए सम्मान सामारोह का आयोजन किया। इसमें 30 महिलाओं का कार्य सराहनीय रहा और उनमें से अति बेहतर कार्य कर रहीं 7 महिलाओं को घरेलू सामान डिनर सेट के उपहार देकर सम्मानित किया गया।
इसमें घनारी की पुष्पा देवी, सोमा सखी, मुकेश कुमारी, अंदौरा से सुषमा देवी, संघनई की साक्षी, सरिता, पूनम बाला, जीतपुर बेहड़ी की रीना कुमारी को सम्मानित किया गया।
महिलाओं में रचनात्मक हस्तकला को बढ़ावा देने के लिए और अधिक निखारने के लिए कोरोना का दौर कम होने पर सभी अनुभवी महिलाओं के इन उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी जिसमें उनकी परम्परागत कला संस्कृति को और निखारने और संजोने का मौका मिलेगा।
संस्था का उद्देश्य गरीब तबके की गृहिणियों को रोजगार दिलाना है। उन्हें आत्मनिर्भर बनाना और उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार लाना है। अपने हाथ में हुनर लिए महिलाएं आराम से घर का काम करते हुए आजीविका अर्जित कर सकती हैं।
संस्था की तरफ से अध्यक्ष रेखा जम्वाल, उपाध्यक्ष ऋतू सिंह, सलाहकार सीमा शर्मा,सुमन शर्मा,सोमा सखी, नकुम्बला रीता रानी मौजूद रहीं।