हिमाचल दस्तक। ऊना
राष्ट्रीय स्वतंत्र सेना हिमाचल प्रदेश उपचुनाव में हिमाचल में प्रचार के लिए नेताओं में कांग्रेस द्वारा लाए गए कन्हैया का विरोध करती है।
राष्ट्रीय स्वतंत्र सेना के प्रदेश संयोजक राजन सहोड़ ने कहा कि कांग्रेस ने देवभूमि और वीर भूमि कहे जाने वाले हिमाचल का अपमान किया है और हमारे वीर सैनिक जो आजादी के बाद से लगातार सरहद पर अपनी जान गंवाते रहे, उन शहीदों का यह अपमान है।
राजन सहोड़ ने कहा कि एक देश विरोधी और देवी-देवताओं का अपमान करने वाला इंसान अपने आप को भारतीय कहे और हिमाचल में आकर किसी पार्टी का प्रचार करे, यह हिमाचल के लिए बहुत ही शर्मनाक और अपमानजनक बात है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेताओं से सिर्फ यह सवाल है कि क्या उन्हें अपनी काबिलियत या अपने राजनीति पर भरोसा नहीं रहा है, जो ऐसे देश के विरोध में नारे लगाने वाले और हमारे देवी-देवताओं का अपमान करने वाले कन्हैया कुमार को हिमाचल की राजनीति में सक्रिय करना पड़ा।
उन्होंने कहा कि कन्हैया कुमार ने जैसे कहा कि सैनिक होना कोई बड़ी बात नहीं है, क्योंकि एक सैनिक, एक वीर सपूत जो सरहद पर अपनी जान देता है, उस दर्द को कन्हैया कुमार नहीं समझ सकते और न ही कन्हैया कुमार यह जान पाएंगे कि आस्था और विश्वास का ध्यय क्या होता है।