सोमी प्रकाश भुव्वेटा/नेक सिंह ठाकुर। चंबा
पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के निधन के बाद उनकी अस्थियों को प्रदेश के विभिन्न जिलों में लाया गया है। चंबा में भी शुक्रवार को चौगान में लोगों द्वारा श्रद्धांजलि देने के बाद अस्थियों के कलश के साथ सारी रात कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा चंबा के चौगान में शोक मनाया गया।
सुबह करीब 10 बजे जिला चंबा कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष नीरज नैय्यर की अगुवाई में कलश यात्रा निकाली गई। वहीँ चंबा के भगोत नामक स्थान पर रावी नदी के तट पर चंबा के जनसमूह द्वारा वीरभद्र सिंह अमर रहें के नारों के साथ अस्थि कलश को विसर्जित किया गया।