हिमाचल दस्तक। जयसिंहपुर
जयसिंहपुर विस के अंतर्गत आने वाले 4 स्थानों पर शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह (Virbhadra Singh) को श्रद्धांजलि (Tribute) अर्पित की गई। पंचरुखी जोन शुरू हुई पराक्रम प्रवाह यात्रा के दौरान सबसे पहले पंचरुखी में सैकड़ों लोगों द्वारा उन्हे श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।
इसके बाद जालग, भुआणा, दगोह व टम्बर जोन में पराक्रम प्रवाह अस्थि कलश पहुंचा। शुक्रवार सांय टम्बर में काफी संख्या में लोग पूर्व मुख्यमंत्री को श्रद्धांजलि देने पहुंचे।
इस दौरान पूर्व विधायक यादविंदर गोमा के अलावा जिला पार्षद संजय राणा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण मल्होत्रा, जिला उपाध्यक्ष जसवंत डडवाल के अलावा जोन इकाइयों के पदाधिकारी मौजूद रहे।
युवा कांग्रेस के पूर्व अध्य्क्ष अभिषेक सूद ने बताया कि शनिवार सुबह 9 बजे से 11 बजे तक अस्थि कलश जयसिंहपुर कलामंच में लोगों के दर्शनों के लिए रखा जाएगा। यहां अंतिम दर्शन अथवा श्रद्धांजलि के बाद शनिवार को अस्थियों को कुंजेश्वर महादेव स्थित ब्यास नदी में प्रभावित किया जाएगा।