वरिष्ठ संवाददाता, शिमला
हिमाचल प्रदेश में आगामी 25 जुलाई तक मौसम खराब रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की और से येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं हिमाचल में मॉनसून सामान्य बना हुआ है। कई इलाकों में पिछले 24 घंटों के दौरान भारी बारिश हुई है। 10 जिलों के लिए मौसम विज्ञान केंद्र ने चेतावनी जारी कर रखी है, वहीं लोगों से भी नदी नालों, खड्डों से दूर रहने को कहा गया है।
हिमाचल प्रदेश में मॉनसून सामान्य बना हुआ है। ऐसे में पिछले 24 घंटों के दौरान कांगड़ा जिला के एक-दो स्थानों पर भारी बारिश हुई है। जबकि तापमान भी सामान्य रहे हैं। सबसे कम तामपना केलांग का चल रहा है यहां पर 13 डिग्री दर्ज किया गया है। बरठीं का तापमान सबसे ज्यादा 32 डिग्री है। बारिश होने से अब उमस भरी गर्मी से लोगों को कुछ राहत मिली है। आने वाले 25 तक इसी तरह बारिश रहेगी। वहीं दूसरी तरफ देर रात को प्रदेश के जनजातीय जिला लाहौल स्पीति के तांदी में बाढ़ की घटना घटी है। इससे तांदी-किल्लाड़ सड़क यातायात की आवाजाही के लिए पूरी तरह से बंद हो गई है। इससे लोगों को आने जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बीआरओ द्वारा सड़क बहाली का काम जारी है।
बॉक्स…
मक्की के लिए बारिश बेहतर
मक्की की फसल के लिए बारिश को बेहतर बताया गया है। बारिश होने से इस बार मक्की की पैदावारा ठीक होगी। मौसम वैज्ञानिक सुरेंद्र पॉल का कहना है कि बारिश अच्छी हो रही है। जोकि मक्की की फसल के लिए ठीक है। लेकिन कई जगहों पर ज्यादा बारिश होगी ऐसे में लोगों को नदी, नालों और खड्डों किनारे से परहेज करना होगा।
बॉक्स…
इन इलाकों में हुई ज्यादा बारिश
क्षेत्र बारिश
घमरूर 77 मीमी
नगरोटा 56 मीमी
नाहन 38 मीमी
गुलेरे 33 मीमी
जुब्बड़ हट्टी 24 मीमी
ऊना 23 मीमी
सोलन 17 मीमी
नालागढ़ 14 मीमी
नयना देवी 12 मीमी