हिमाचल दस्तक। भरमौर
यूथ कांग्रेस चंबा के जिला महासचिव चंद्रमणि कुलेठी ने शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर होली बाजार में लोगों को फल बांटे।
चंद्रमणि कुलेठी ने बताया कि शुक्रवार को यूथ कांग्रेस के अन्य साथियों के साथ यह फल बांटे। उन्होंने बताया कि पार्टी हाईकमान के दिशा-निर्देशों अनुसार आज यूथ का कांग्रेस पूरे देश में इस तरह के कार्यक्रम कर रही है।
उन्होंने बताया कि पूर्व वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी के आदेशों के बाद पूरी ब्लॉक कांग्रेस इस दिन को धूमधाम से मना रही है।