शहनाज़ भाटिया। अर्की
अर्की उपमंडल मुख्यालय में महाशिवरात्रि का पर्व हर्षाेल्लास से मनाया गया। अर्की की दोनों प्रसिद्ध शिव गुफाओं लुटरू महादेव व मुटरू महादेव में प्रातः से ही शिवभक्त आने आरंभ हो गए थे। इनमें महिलाओं व बच्चों की सख्या अधिक थी। हालांकि अधिकतर लोगों ने मास्क पहन रखे थे परंतु भीड़ इतनी अधिक थी कि सोशल डिस्टेंस का पालन नहीं हो पा रहा था।
दोनों मंदिर भोलेनाथ के जयकारों से गूंज उठे। हर वर्ष की भांति दोनों मंदिरों में भक्तों के लिए लंगर प्रसाद की व्यवस्था भी की गई थी। स्थानीय युवक मंडल व रामलीला क्लब अर्की के सदस्य लंगर में सेवा कर रहे थे।
ज्ञात रहे कि अर्की की इन शिव गुफाओं में प्रदेश के अलावा पड़ोसी राज्यों पंजाब, हरियाणा उत्तराखंड से भी काफी संख्या में भक्त दर्शनों के लिए आते हैं।