बैंकाक: भारतीय तीरंदाज अतनु दास ने एशियाई चैम्पियनशिप के व्यक्तिगत रिकर्व वर्ग में कांस्य पदक जीता। भारतीय तीरंदाजी महासंघ के निलंबन के कारण दास विश्व तीरंदाजी संघ के ध्वज तले खेल रहे हैं। उन्होंने कोरिया के जिन हाएक ओह को कांस्य पदक के शूटआफ मुकाबले में 6 . 5 से हराया। उन्होंने मिश्रित रिकर्व वर्ग में दीपिका कुमारी के साथ कांस्य पदक हासिल किया।