ओम शर्मा। बद्दी
पूर्व पार्षद एवं युवा कांग्रेस नेता संजीव कुमार संजू को बीबीएन इंटक अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इंटक प्रदेशाध्यक्ष हरदीप बावा व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने तत्तकाल प्रभाव से यह नियुक्ति की है।
जानकरी देते हुए प्रदेश कांग्रेस सचिव मदन लाल चौधरी व दून ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष दया राम रेंजर ने बताया कि पूर्व पार्षद संजीव कुमार संजू को प्रदेश इंटक अध्यक्ष हरदीप बाबा व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने बीबीएन इंटक अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है।
दया राम रेंजर ने बताया कि बीबीएन इंटक अध्यक्ष का पद खाली होने के चलते संजीव कुमार संजू को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। संजीव कुमार संजू दो बार नगर परिषद बद्दी में बतौर पार्षद अपनी सेवाएं दे चुके हैं और आम लोगों की समस्याओं को हमेशा उठाते आए हैं।
नवनियुक्त बीबीएन इंटक अध्यक्ष संजीव कुमार संजू ने कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, उसे वह पूरी ईमानदारी व कर्तव्यनिष्ठा से निभाएंगे। मजदूरों और उद्योगपतियों के बीच तालमेल बनाने का पूरा प्रयास किया जाएगा। उद्योगों में कामगारों को जो समस्याएं पेश आ रही हैं उन्हें हल करवाने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा।