– भगवंत मान करेंगे दूसरी शादी
– पंजाब के मुख्यमंत्री की दूसरी पत्नी होगी डॉक्टर गुरप्रीत कौर
– इंद्रप्रीत कौर से हुई थी पहली शादी
– गुरूवार को केजरीवाल भी शामिल होंगे शादी में
हिमाचल दस्तक
पंजाब से सूचना आ रही है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान दूसरी शादी करने जा रहे है। गुरूवार को चढ़ीगड़ में वो शादी करेंगे। इस खास मौके पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी जाएंगे। उनकी दुल्हन डॉ गुरप्रीत कौर होंगी। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी शादी समारोह में शामिल होंगे। शादी का कार्यक्रम मुख्यमंत्री भगवंत मान के आवास पर आयोजित किया जाएगा।
भगवंत मान की पहली शादी इंद्रप्रीत कौर के साथ हुई थी। भगवंत मान के बेटे दिलशान मान (17) और बेटी सीरत कौर मान (21) अमेरिका में अपनी मां इंद्रप्रीत कौर के साथ रहते हैं। पुख्ता जानकारी के अुनसार 20 मार्च 2015 को भगवंत मान इंद्रप्रीत कौर ने कोर्ट में आपसी सहमति से तलाक की अर्जी लगाई थी। इस अर्जी में मान का तर्क था कि वे राजनीति के चलते अपनी पत्नी से तलाक ले रहे हैं। लोगों ने विश्वास से उन्हें चुना है। रिपोट्र्स के मुताबिक कोर्ट में दी गई अर्जी में भगवंत मान की पत्नी ने शर्त रखी थी कि वे अगर मान भारत छोड़कर कैलिफोर्निया शिफ्ट हो जाते हैं तो तलाक की अर्जी वापस ले लेंगी।
दूसरी ओर मान राजनीति छोड़कर विदेश नहीं जाना चाहते थे। मान का तर्क था कि वे लोगों का विश्वास नहीं तोड़ सकते। अगर उनकी पत्नी उनके साथ भारत में सैटल होना चाहती हैं तो वे तलाक की अर्जी वापस ले लेंगे। भगवंत मान ने अपने तलाक का कारण अपने फेसबुक पेज पर भी शेयर किया था। इमसें उन्होंने लिखा था, जो लटका समय से था वह हल हो गया, कोर्ट विच्च फैसला यह कल हो गया, इक पासे परिवार, दूजे पासे सी पंजाब, मै तो यारो अपने पंजाब वल्ल हो गया।
भगवंत मान की शादी में कई राजनेताओं के शामिल होने की सूचना है।