हिमाचल दस्तक ब्यूरो। शिमला
दिवाली से पहले हिमाचल से दिल्ली के लिए एचआरटीसी बस सेवाएं बहाल हो गई हैं । केजरीवाल सरकार से बस सेवा को मंजूरी के बाद एचआरटीसी ने सरकार के निर्देशों पर प्राथमिक चरण में 21 रूटों पर दिल्ली के लिए बस सेवा बहाल की है। मंगलवार को करीब 12 बजे हुई बहाल हुई बस सेवाओं में पहले दिन प्रदेश के विभिन्न डिपो से 8 रूटों पर बसें भेजी गई वहीं 13 रूटों पर बुधवार से बसें दिल्ली को रवाना होंगी। हालांकि फिलहाल सामान्य बसें भेजी जा रही हैं, वोल्वो बसें नहीं।
दिल्ली को बहाल किए गए रूटों में हिमाचल से दिल्ली व दिल्ली से त्यौहार पर घर आने वाले हजारों लोगों को राहत मिलेगी। प्रदेश में 14 अक्तूबर को इंटर स्टेट बस सर्विस बहाल कर दी थी, लेकिन दिल्ली सरकार ने दिल्ली कश्मीरी गेट में बसों को आने की अनुमति नहीं थी। ऐसे में दिल्ली बसें नहीं जा पा रही थी।
वहीं हिमाचल व पंजाब व हरियाणा से जाने वाली बसें भी दिल्ली बोडर्र तक ही बसें भेज रहे थे। ऐसे में यात्रियों को अन्य यातायात साधानों से दिल्ली पहुंचना पड़ रहा था। ऐसे में अब दिल्ली सरकार ने बाहरी राज्यों की बसों को कश्मीरी गेट के द्वारा खोलने के बाद अब बसें चलना शुरू हो गई है। कोरोना संकट के बाद करीब 8 माह बाद दिल्ली के बस सेवाएं बहाल हुई है। बहाल किए रूटों में निर्धारित समय पर ही बसें अब रोजाना चलेंगी।
इन रूटों पर दिल्ली जाएंगी बसें
बस रूट समय
मंडी-दिल्ली 21.00 रात्रि
नालागढ़-दिल्ली 19.00 रात्रि
हमीरपुर-धनेटा-दिल्ली 17.20 रात्रि
मनाली-दिल्ली 17.00 रात्रि
पालमपुर-दिल्ली वाया कांगड़ा 18.10 रात्रि
पठानकोट -दिल्ली वाया अंब 16.55 रात्रि
परवाणू-दिल्ली वाया चंडीगढ़ 18.15 रात्रि
शिमला-दिल्ली वाया चंडीगढ़ 17.15 दिन-रात
रोहडू-दिल्ली 13:00 दिन-रात
रामपुर-दिल्ली 13.55 दिन-रात
रिकांगपियो-दिल्ली 11.30 दिन-रात
जोंगेंद्रनगर-गुडगांव 13.50 दिन-रात
शिमला-दिल्ली 11.18 दिन
धर्मशाला-दिल्ली 7.10 दिन-रात
चंबा-दिल्ली 15.00 दिन-रात
मनाली-दिल्ली 5.45 दिन
सरकाघाट-दिल्ली 4.40 दिन
धानीपुखर-मरौटन-दिल्ली 14.30 रात्रि
हमीरपुर-अवाहदेवी-दिल्ली 15.00 दिन-रात
नाहन-दिल्ली 6.30 दिन
केलंग-दिल्ली 6.30 दिन
दिल्ली सरकार से मंजूरी मिलने के बाद हिमाचल से दिल्ली के लिए 21 रूटों पर बसें बहाल कर दी हैं। फिलहाल सामान्य बसें ही दिल्ली भेजी जा रही हैं। एसी वोल्वो बसों पर अभी फैसला नहीं हुआ है।
-संदीप कुमार, एमडी एचआरटीसी।