शैलेश सैनी। नाहन
लगातार बढ़ते कोरोना वायरस ने अब ग्रामीण क्षेत्रों का रुख करना भी शुरू कर दिया है। शुक्रवार की देर रात 11.30 बजे के आसपास मातर पंचायत निवासी 45 वर्षीय पूर्णानंद का देहांत हो गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पूर्णानंद कोरोना संक्रमित थे हालांकि उनका इलाज भी चल रहा था बावजूद देर रात उनका देहांत हो गया।
पूर्णानंद एलआईसी के सीनियर वर्कर थे इसके साथ साथ भाजपा के कर्मठ नेता भी थे। पूर्णानंद भाजपा में मात्र पंचायत से बूथ अध्यक्ष व प्रकोष्ठ अध्यक्ष भी रह चुके हैं।
सती वाला पंचायत के पूर्व प्रधान कमल के मामा पूर्णानंद के इस अचानक हुए देहांत पर विधायक डॉ राजीव बिंदल, जिला भाजपा अध्यक्ष विनय गुप्ता, जिला परिषद सदस्य रहे मनीष चौहान, भाजपा औद्योगिक प्रकोष्ठ काला अंब के अध्यक्ष नितिन गोयल, जिला भाजपा मीडिया प्रभारी राकेश गर्ग, नाहन मंडल मीडिया प्रभारी धीरज गर्ग सहित तमाम भाजपा कार्यकर्ताओं ने गहरा शोक प्रकट करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।
गौरतलब हो कि पूर्णानंद मातर पंचायत के पूर्व प्रधान रहे सदानंद के सुपुत्र थे। पूर्णानंद ना केवल भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता थे बल्कि उनका सामाजिक सरोकारों में भी महत्वपूर्ण योगदान रहा है।