राजीव भनोट/चंद्रमोहन। ऊना
डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल ऊना के छात्रों ने विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में ऑनलाइन पौधरोपण किया व पर्यावरण संरक्षण से संबंधित चित्र बनाए। शिक्षकों के द्वारा छात्रों को विश्व पर्यावरण दिवस पर घर में एक-एक पौधा लगाने के लिए प्रेरित किया गया था।
छात्रों ने घर में रहते हुए पौधरोपण करते हुए अपने चित्र भेजें और ऑनलाइन पौधों को सजाते हुए अपना प्रदर्शन किया। अभिनव, समर्थ, आशिमा, सोनाक्ष, नितेश, कनिष्ठ, हर्षिता, साहिल अंशुल, अर्जित, शालिनी, अर्पिता, आकाश, अनुष्का, जटाक्षा, प्रगति के प्रयासों की सराहना की गई।
कृतिका ने चित्र के माध्यम से पेड़ों को बचाने का, कनव ने पेड़ लगाओ पृथ्वी बचाओ, जानवी ने ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने व कबीर मेहता ने पेड़ बचाओ जीवन बचाओ का आह्वान किया।
प्राचार्य अतुल महाजन ने अपने वक्तव्य में कहा कि आज संपूर्ण विश्व ईको सिस्टम रेस्टोरेशन विषय पर आधारित पर्यावरण दिवस मना रहा है। इसके अंतर्गत प्लास्टिक का उपयोग न करना, ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाना, रासायनिक व खादों का कम उपयोग करना, धुआं छोड़ने वाले वाहनों का उपयोग न करने का संदेश दिया गया है।
महाजन ने कहा कि डीएवी के शिक्षक छात्रों को केवल पुस्तकीय ज्ञान तक ही सीमित न रखकर उन्हें पर्यावरण के प्रति भी जागरूक करते हैं। महाजन ने छात्रों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि आज हमें ईको सिस्टम रेस्टोरेशन की शपथ लेनी चाहिए।