हिमाचल दस्तक ब्यूरो। धर्मशाला
कांगड़ा संसदीय क्षेत्र के सांसद किशन कपूर ने मंडी के सांसद रामस्वरूप शर्मा के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि रामस्वरूप शर्मा भारतीय जनता पार्टी के एक कर्मठ कार्यकर्ता थे।
अपने हंसमुख व्यवहार और सेवा-भाव से वह जनता में अत्यंत लोकप्रिय थे। विश्वास ही नहीं हो रहा कि वह इतनी जल्दी दुनिया को अलविदा कह देंगे।
किशन कपूर ने कहा कि सहयोगी के अकस्मात चले जाने से स्तब्ध हूं। ईश्वर दिवंगत की आत्मा को शांति प्रदान करे और परिवार को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करे।