पूर्व मुख्यमंत्री ने घरों में पहुँच याद किया दिवंगत आत्मा को
राजीव भनोट।ऊना : प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने रविवार शाम को ऊना पंहुंचे। इस दौरान प्रेम कुमार धूमल ने जिला भारतीय जनता पार्टी के महामंत्री यशपाल राणा के निवास स्थान पर पहुंचे और राणा के पिता चन्न्न सिंह ठाकुर के निधन पर शोक व्यक्त किया। इसके बाद प्रेम कुमार धूमल शहर के वार्ड नंबर 6 में जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष व सदर भाजपा के कोषाध्यक्ष मदन पुरी के निवास स्थान पर पहुंचे जहां उन्होंने उनके उनकी माता कुंती देवी के निधन पर शोक व्यक्त किया।
प्रेम कुमार धूमल ने वार्ड नंबर 9 के पूर्व पार्षद नवदीप कश्यप के निवास पर पहुंचकर भाजपा भाजपा के वरिष्ठ नेता रहे स्वर्गीय डॉक्टर सुरेशानंद के निधन पर शोक व्यक्त किया। इस दौरान प्रेम कुमार धूमल ने शोक संतप्त परिवारों को हौसला दिया और इस दुख की घड़ी में उनके साथ खड़े होने का विश्वास दिलाया ।उन्होंने कहा कि बुजुर्गों का साथ परिवार में सदैव बना रहना चाहिए ।उन्होंने कहा कि बुजुर्गों की कमी सदैव खलती है।उन्होंने कहा कि मैं परिवारों के दर्द को समंझ सकता हूँ, इस घड़ी में हिम्मत रखनी होगी।
उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की ।इस अवसर पर उनके साथ केबिनेट मंत्री वीरेंद्र कँवर, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतपाल सत्ती, हिमुडा के उपाध्यक्ष प्रवीण शर्मा, भाजपा नेता हरिओम भनोट, अमृतलाल भारद्वाज ,मनोहर लाल ,प्रदेश क्रिकेट संघ के सचिव सुमित शर्मा, जिला भाजपा मीडिया प्रभारी राजकुमार पठानिया, प्रेम ठाकुर,हरपाल सिंह गोगी ,बलबिंद्र गोल्डी,शिव सांभर सहित अन्य उपस्थित रहे।