पधर: मंडी।
पधर के हरडग़लू स्टेडियम के समीप कुन्नू कुफरी रोड़ के किनारे व्यक्ति की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान उसके बेटे ओम प्रकाश ने मौका पर कर ली है। घर से बिना बताए दो दिन से लापता पिता को ढूंढने बेटा ओम प्रकाश गांव के दो युवकों को साथ लेकर शनिवार को निकला। करीब एक घंटे के रेस्क्यु के बाद पिता की लाश सडक़ के किनारे पेरापिट के नीचे से बरामद हुई। पधर पुलिस को सूचना देने पर पुलिस टीम घटना स्थल पहुंची और जांच को आऐ बढ़ाया। पुलिस ने लाश का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। मामले की जांच थाना प्रभारी पधर अशोक ठाकुर कर रहे हैं। मृतक की पहचान पधर क्षेत्र की कुन्नू और नव गठित पंचायत चेली के गांव लालू निवासी भादर सिंह भाग चंद उम्र ५८ वर्ष के रूप में हुई है।
भादर सिंह पेशे से निकासी बिरोजा का काम करता था। गत दो माह पूर्व उनकी पत्नी की मृत्यु हुई है। उसके बाद से वह परेशानी की हालत में थे। पिता अकश्मात मृत्यु पर परिजनों ने किसी के उपर शक जाहिर नहीं किया है। मृतक की जेब से नकदी बरामद हुई है। बेटे ओम ने पुलिस को बताया कि मां की मृत्यु के बाद पिता मां के सारे आभूषण बैग में रखते थे जो गायब हैं । दो दिन से पिता के गायब रहने पर ओम प्रकाश ने बताया कि जिस वाहन में वह घर से गए थे अपना मोबाइल उसी में छोड़ गए। मोबाइल स्वीच आफ था, जो गांव के वाहन चालक ने घर छोड़ दिया।
शनिवार सुबह गश्त पर निकले परिजनों को भादर सिंह की लाश हरडग़लू से बरामद हुई है। भादर सिंह का अंतिम संस्कार उसके पैतृक गांव में कर दिया गया। भादर सिंह के मूंह और सिर पर चोट के निशान थे। अंदेशा जताया जा रहा है कि चोट के निशान गिरने के कारण पड़े हों। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामले की पुष्टि डीएसपी पधर ने की है।