• About
  • Advertise
  • Careers
  • Contact
Wednesday, March 8, 2023
  • Login
No Result
View All Result
NEWSLETTER
Latest News Himachal Dastak
  • Epaper
  • भारत
    • पंजाब
    • हरयाणा
  • हिमाचल
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पीति
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • टेक्नोलॉजी
    • ऑटो
    • टेक ज्ञान
  • Education
    • career
    • Exams
    • jobs
  • धर्म और ज्ञान
  • Sports
    • Cricket
    • football
    • tennis
  • गजब
  • Epaper
  • Agriculture
  • Epaper
  • भारत
    • पंजाब
    • हरयाणा
  • हिमाचल
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पीति
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • टेक्नोलॉजी
    • ऑटो
    • टेक ज्ञान
  • Education
    • career
    • Exams
    • jobs
  • धर्म और ज्ञान
  • Sports
    • Cricket
    • football
    • tennis
  • गजब
  • Epaper
  • Agriculture
No Result
View All Result
Latest News Himachal Dastak
No Result
View All Result
Home Featured

देवी-देवताओं का नजराना, बजंतरियों का मानदेय 10 फीसदी बढ़ा

 अंतरराष्ट्रीय मंडी शिवरात्रि मेले के शुभारंभ पर सीएम जयराम ठाकुर ने की घोषणा, भगवान माधोराय की पूजा-अर्चना के बाद पहली जलेब में की शिरकत

by surinder thakur
February 23, 2020
in Featured, Himachal, Main News, Mandi, slidermain, Top News
0
Gods and Goddesses watch, budget honorarium increased by 10%

देवी-देवताओं का नजराना, बजंतरियों का मानदेय 10 फीसदी बढ़ा

0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
  • पड्डल मैदान में जनसभा को किया संबोधित कहा-अपनी परंपराओं और संस्कृति का सम्मान करना हर मनुष्य के लिए जरूरी

  • 100 मंदिर होने के चलते शहर को छोटी काशी का प्राप्त है दर्जा

 मंडी :
अंतरराष्ट्रीय मंडी शिवरात्रि मेले के शुभारंभ अवसर पर सीएम जयराम ठाकुर ने देवी-देवताओं पर गहरी आस्था दिखाते हुए अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि मेले में भाग लेने वाले देवी-देवताओं के नजराने में 10 प्रतिशत की वृद्धि की घोषणा की है। इसके अलावा उन्होंने बजंतरियों के मानदेय में भी 10 फीसदी की बढ़ोतरी करने का एलान भी किया। इससे पूर्व उन्होंने भगवान माधोराय की विधिवत पूजा-अर्चना के बाद शिवरात्रि मेले की पहली जलेब में भी शिरकत की।

इस मौके पर पड्डल मैदान में अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि मेले के उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता करते हुए सीएम ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि अपनी परंपराओं और संस्कृति का सम्मान करना हर मनुष्य के लिए बहुत आवश्यक है क्योंकि केवल वे समाज ही फलते-फूलते हैं जो अपनी संस्कृति से प्रेम और सम्मान करते हैं। उन्होंने कहा कि मंडी शिवरात्रि न केवल अपने देवी-देवताओं के लोगों की गहरी आस्था को दर्शाती है, बल्कि इससे सामाजिक सद्भाव को भी बढ़ावा मिलता है।

उन्होंने कहा कि यह मेला व्यावसायिक गतिविधियों के लिए भी प्रमुख मेले के रूप में उभरा है। जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रतिस्पर्धा के दौर में लोगों के पास मेलों में भाग लेने के लिए आमतौर पर बहुत कम समय होता है, जो चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि राज्य को देवभूमि के रूप में जाना जाता है, क्योंकि राज्य के लोगों के जीवन पर स्थानीय देवी-देवताओं का गहरा प्रभाव है।

उन्होंने कहा कि राज्य के लगभग सभी गांवों में अपने मंदिर हंै और उनके अपने देवता हैं। उन्होंने कहा कि मंडी शहर को छोटी काशी के नाम से भी जाना जाता है क्योंकि शहर में 100 से अधिक मंदिर हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश इस वर्ष अपने पूर्ण राज्यत्व की स्वर्ण जयंती मना रहा है। उन्होंने कहा कि इन 0 वर्षों के दौरान राज्य ने सभी क्षेत्रों में अभूतपूर्व और अद्वितीय विकास किया है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने स्वर्ण जयंती वर्ष धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया है तथा इस दौरान राज्य की पिछले 50 वर्षों की उपलब्धियों को प्रदर्शित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने पिछले 2 वर्षों के दौरान राज्य के लोगों के विकास के लिए कल्याणकारी और विकासोन्मुखी योजनाएं शुरू की हैं।

उन्होंने कहा कि जनमंच और मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1100 जैसी योजनाएं लोगों की शिकायतों के निवारण के लिए वरदान साबित हुई हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश इस योजना को शुरू करने वाला देश का पांचवां राज्य है। उन्होंने कहा कि हिमकेयर योजना के माध्यम से राज्य के 60 हजार से अधिक लोगों को मुफ्त इलाज की सुविधा का लाभ मिला है।

जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सशक्त नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने कई ऐतिहासिक फैसले लिए हैं। केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद-370 को हटाने का निर्णय लिया जिससे जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न अंग बन गया है।

अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के लिए प्रयास जारी

सीएम ने कहा कि सरकार मंडी के बल्ह क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के निर्माण के लिए भरसक प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि मंडी शहर में एक मल्टी स्टोरी पार्किंग का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शहर में आने वाले पर्यटकों की सुविधा के लिए शहर में ट्रैकर हट का भी निर्माण किया जाएगा। उन्होंने शहर में 2 एंबुलेंस सड़कों के लिए 20 लाख रुपये की घोषणा की।

मंडी बस स्टैंड में 3 अतिरिक्त मंजिलों का निर्माण होगा

मुख्यमंत्री ने शहर के लोगों की सुविधा के लिए बस स्टैंड में 3 अतिरिक्त मंजिलों के निर्माण की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर पड्डल मैदान में प्रदर्शनी और सरस मेले का उद्घाटन भी किया। इस अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के अंतर्गत आरंभ किए गए अभियान के तहत मुख्यमंत्री को बैटन टॉर्च भी सौंपी गई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सूचना एवं जन संपर्क विभाग द्वारा स्थापित प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। इसमें राज्य में रहे सभी मुख्यमंत्रियों के बारे में दर्शाया गया है।

शिवरात्रि मार्गदर्शिका पुस्तिका की जारी

मुख्यमंत्री ने अंतरराष्ट्रीय मंडी शिवरात्रि के रीति-रिवाजों और परंपराओं पर आधारित शिवरात्रि मार्गदर्शिका पुस्तिका भी जारी की। उन्होंने आयोजन समिति द्वारा तैयार की गई स्मारिका का विमोचन भी किया। उपायुक्त मंडी एवं अध्यक्ष मेला आयोजन समिति ऋग्वेद ठाकुर ने इस अवसर पर मुख्यमंत्री और अन्य गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया।

उन्होंने कहा कि इस वर्ष मेले के आयोजन में 216 देवी-देवताओं को आमंत्रित किया गया है। उन्होंने कहा कि शिवरात्रि मेले के आरंभ होने से 7 दिन तक देव समागम से मंडी शहर भव्य आयोजन का केंद्र बन जाता है। उन्होंने इस भव्य आयोजन में 7 दिनों तक आयोजित किए जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी प्रदान की।

दोस्तों के साथ शेयर करें

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on Twitter (Opens in new window)
  • Click to share on Pinterest (Opens in new window)
  • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
  • Click to print (Opens in new window)

Related

Tags: budget honorarium increased by 10%
surinder thakur

surinder thakur

IT Head Himachal Dastak Media P. Ltd. Bypass Road kangra Kachiari H.P.

Next Post
Baglamukhi Temple Trust complies with all the rules of the government

सरकार के सभी नियमों का पालन करता है बगलामुखी मंदिर ट्रस्ट

कृपया अपना विचार प्रकट करें Cancel reply

Recommended

EVM fail himachal pradesh

मतदान शुरू होते ही जवाब दे गईं ईवीएम

1 year ago
जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने जीती कोरोना से जंग

जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने जीती कोरोना से जंग

2 years ago

Popular News

Plugin Install : Popular Post Widget need JNews - View Counter to be installed

Connect with us

Newsletter

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetuer adipiscing elit. Aenean commodo ligula eget dolor.
SUBSCRIBE

Category

  • Agriculture
  • Auto
  • Bilaspur
  • Bollywood
  • breaking
  • Business
  • career
  • Chamba
  • Cricket
  • Crime
  • dastak events
  • Delhi
  • Education
  • entrepreneur
  • Events in himachal
  • Exams
  • Featured
  • football
  • Gajab
  • Government
  • Govt Schemes
  • Hamirpur
  • Haryana
  • Helpe
  • Himachal
  • Horoscope
  • India
  • jobs
  • Kangra
  • Kinnaur
  • Kullu
  • Lahaul Spiti
  • Main News
  • Mandi
  • other
  • Punjab
  • recipes
  • Shimla
  • Sirmaur
  • slidermain
  • Solan
  • Spirituality
  • Sports
  • Spotlight
  • Technology
  • tennis
  • Top News
  • Una
  • Uncategorized
  • video
  • टेक ज्ञान

About Us

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

  • About
  • Advertise
  • Careers
  • Contact

© 2023 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Epaper
  • भारत
    • पंजाब
    • हरयाणा
  • हिमाचल
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पीति
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • टेक्नोलॉजी
    • ऑटो
    • टेक ज्ञान
  • Education
    • career
    • Exams
    • jobs
  • धर्म और ज्ञान
  • Sports
    • Cricket
    • football
    • tennis
  • गजब
  • Epaper
  • Agriculture

© 2023 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In