हिमाचल दस्तक। गोहर
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कुलदीप राठौर अपने मंडी दौरे के दौरान वीरवार को मुख्यमंत्री के गृह क्षेत्र सराज पहुंचे जहां लोगों द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया।
सराज क्षेत्र के जंजैहली में पहुंचने पर कार्यकर्ताओं द्वारा उन्हें शाल-टोपी पहनाकर स्मृति चिन्ह तथा तलवार भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने अपने संबोधन में कहा कि आने वाला समय कांग्रेस पार्टी का है जिससे भाजपा ह्ड़़बड़ाहट में है। उन्होंने कहा कि इसमें कोई शंका नहीं कि आने वाला मुख्यमंत्री कांग्रेस पार्टी से ही होगा। कौन होगा, यह पार्टी हाईकमान तय करेगी।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने अपने विधानसभा क्षेत्र मे 11 हेलिपैड बनाए हैं, ताकि उनका सफर आसान हो सके, मगर वे भूल गए कि सराज की जनता हेलिकॉप्टर से नहीं बल्कि सड़क से होकर गुजरती है जिनकी हालत दयनीय है।
इस दौरान मंच पर ठाकुर कौल सिंह, प्रकाश चौधरी तथा चेत राम ठाकुर ने कार्यकर्ताओ को संबोधित किया। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को आड़े हाथों लेते हुए चेत राम ठाकुर ने कहा कि सराज में जो भी विकास हुआ है, स्वर्गीय वीरभद्र सिंह और कांग्रेस पार्टी के आशीर्वाद से हुआ है।
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रधानमंत्री दाढ़ी पर दाढ़ी बढ़ाए जा रहे हैं। उनकी जितनी दाढ़ी बढ़ रही है समस्या उतनी ज्यादा बढ़ रही है।