हिमाचल दस्तक। जवाली
फतेहपुर में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हैं, दोनों प्रमुख दलों की ओर से जोर-शोर से चुनाव प्रचार किया जा रहा है। वहीं इसी बीच किसी प्रत्याशी के खिलाफ पोस्टर लग जाएं तो माहौल गरमाना लाजिमी है और ऐसा हो भी रहा है।
फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र के रे एरिया में भाजपा प्रत्याशी बलदेव ठाकुर के पोस्टर लगे हैं, जिसमें लिखा गया है कि अबकी बार जवाली पार, फतेहपुर में तेरा क्या काम, अबकी बार जवाली करवाएंगे आराम।
गौरतलब है कि इससे पहले फतेहपुर में ही पूर्व सांसद एवं भाजपा नेता कृपाल परमार को लेकर अबकी बार चक्की पार के पोस्टर भी सुर्खियों में रह चुके हैं। दोनों प्रमुख दल चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं, इसी बीच इस तरह के पोस्टर भी मतदाताओं में चर्चा का विषय बन रहे हैं।