सोहन लाल शर्मा। झंडूता
अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक एवं विशेष रूप से सक्षम का सशक्तिकरण विभाग कार्यालय तहसील कल्याण अधिकारी झंडूता के सौजन्य से अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस समारोह का आयोजन झंडूता में किया गया। समारोह की अध्यक्षता विधायक जीत राम कटवाल ने की।
विधायक ने हिमाचली टोपी से अति वरिष्ठ वृद्धजन 107 वर्षीय गुलाबू राम, 100 वर्षीय नैण सुख, 90 वर्षीय गिलु राम तथा स्यामी, 87 वर्षीय जग्रनाथ, 87 वर्षीय नानकु राम, 86 वर्षीय कृष्ण सिंह, संत राम, 85 वर्षीय प्रभी देवी सहित वृद्धजन भगत राम, सुंदर राम, साहिब सिंह, जग्रनाथ, माडु राम, गीता देवी, मनशा राम, सोमा देवी, प्यार देई, प्रेमी देवी, कांशी राम, अमर नाथ, सिविया राम, जग्रनाथ को हिमाचली टोपी से सम्मानित किया।
विधायक ने संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार समाज के कमजोर व उपेक्षित वर्गों के कल्याण के प्रति वचनबद्ध है। उन्होंने बताया कि समाज के कमजोर वर्गों के लोगों के कल्याणार्थ प्रदेश सरकार द्वारा अनेकों योजनाएं चलाई जा रही हैं। उन्होंने बताया कि 70 वर्ष से अधिक आयु के वृद्ध व्यक्तियोँ को हर माह 1500 रुपये समाजिक सुरक्षा पेंशन प्रदान की जा रही है। 70 वर्ष के अधिक आयु के वृद्धजनों तथा 70 प्रतिशत से अधिक विकलांगता वाले पेंशनरों को डाकघरों के माध्यम से घर-द्वार पर सामाजिक सुरक्षा पेंशन प्रदान की जा रही है।
तहसील कल्याण अधिकारी कमल कांत शर्मा ने मुख्यातिथि का स्वागत किया तथा वरिष्ठ नागरिकों के कल्याणार्थ चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रदान की।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत प्रधान कांशी राम, पूर्व ग्राम पंचायत प्रधान रमेश धीमान, वार्ड सदस्य दिनेश सिंह, उर्मिला देवी, शिव कुमार उपस्थित रहे।