अमित सूद। जोगिंद्रनगर
कोरोना जैसी भयंकर महामारी से लोगों की रक्षा के लिए भाजपा महिला मोर्चा मंडी जिला सचिव सविता शर्मा और भाजपा जिला मंडी कार्यकारिणी सदस्य आशा ठाकुर ने भाजपा महिलाओं के साथ गायत्री मंत्र का जाप किया। इसमें 101 बार गायत्री मंत्रों का जाप किया गया।
इस मौके पर सविता शर्मा ने कहा कि देवताओं के आशीर्वाद से विधानसभा क्षेत्र जोगिंद्रनगर कोरोना जैसी महामारी से सुरक्षित रहे। उन्होंने कहा कि इसके बचाव के लिए स्वयं लोग भी जागरूक रहें और लॉकडाउन में सरकार द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों का स्वयं ही पालन करें।
आशा ठाकुर प्रधान ग्राम पंचायत बुहला भडय़ाडा ने कहा कि स्वस्थ समाज के निर्माण में महिलाओं का विशेष योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि इस महामारी से निपटने के लिए भाजपा महिलाओं ने घर-घर जाकर हजारों की संख्या में फेस कवर भी बांटे हैं। इस दौरान उन्होंने शीघ्र ही कोरोना योद्धाओं को सम्मानित करने का भी निर्णय लिया।