अरुण नेगी। किन्नौर
जनजातीय जिला किन्नौर के जिला मुख्यालय रिकांगपिओ व आसपास मृत कौवे मिलने से लोगों में दहशत का माहौल है। मृत कौवों को देखकर लोग बर्ड फ्लू की आशंका भी व्यक्त करने लगे हैं।
जानकारी अनुसार क्षेत्रीय चिकित्सालय रिकांगपिओ में चिकन व मीट शॉप के पास 3 कौवे मरे हुए पाए गए। इस बारे में सहायक आयुक्त मुनीश शर्मा ने मीडिया से रू-ब-रू होते हुए बताया कि पूरे प्रदेश में बर्ड फ्लू फैला है, लेकिन किन्नौर में अभी तक कोई भी मामला नहीं आया है। ऐसे में कौवे की मौत होने से लोग डरे हुए हैं। इस बारे में पशुपालन विभाग को सैंपल लेकर जांच करने के आदेश दे दिए गए हैं।